फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   medical store me hui jaanch

Kathua News: लखनपुर और बसोहली मोड़ मे मेडिकल स्टोरों पर औचक जांच, स्टॉक और सीसीटीवी व्यवस्था परखी

विज्ञापन
medical store me hui jaanch
- उपकरणों व प्रयोग की गई सिरिंज की हुई जांच संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। ड्रग इंस्पेक्टर मनोहर सम्याल लखनपुर और बसोहली मोड़ स्थित विशेष अभियान के तहत विभिन्न मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। इस दौरान दवाओं के स्टॉक की स्थिति के साथ-साथ कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरों और इस्तेमाल की गई सिरिंज के सुरक्षित निपटान के लिए उपलब्ध उपकरणों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कोई शिकायत की बात सामने नहीं आई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग दो घंटे तक चले इस अभियान के दौरान दीपक मेडिकोज, अशोका मेडिकोज, कमल मेडिकोज, केयर प्वाइंट मेडिकोज, लांबा मेडिकोज और एसओएस मेडिकोज का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मेडिकल स्टोरों में दवाओं के स्टॉक की स्थिति और संचालन से संबंधित निर्धारित मानक प्रक्रियाओं (एसओपी) की जांच की गई । इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को दवाओं की उचित बिलिंग सुनिश्चित करने और सरकार की ओर से समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए । उन्होंने मेडिकल स्टोरों का संचालन निर्धारित नियमों के अनुरूप करने पर जोर दिया, ताकि दवाओं की बिक्री और उपलब्धता से संबंधित व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed