फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   matdan kendron ki news

Kathua News: कठुआ के 704 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित

विज्ञापन
matdan kendron ki news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय कठुआ ने मतदाता सूची को अद्यतन करने और शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं को जोड़ने के उद्देश्य से एक व्यापक अभियान शुरू किया है। मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिक भागीदारी के ध्येय वाक्य के साथ जिले के सभी 704 पोलिंग बूथों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी नागरिक को मतदाता सूची से संबंधित कोई समस्या या शिकायत है, तो वे सीधे चुनावी अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए जिले के 704 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), 11 सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ - तहसीलदार कठुआ, नगरी, मढ़हीन, हीरानगर, डिंगा अंब, रामकोट, बिलावर, महानपुर, बसोहली, लोहाई मल्हार एवं बनी), 6 निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ - एडीसी बिलावर, एडीसी बसोहली, एसीआर कठुआ, एसीडी कठुआ, एसडीएम हीरानगर एवं एसडीएम बनी) अथवा जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) से संपर्क साधा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed