{"_id":"67cdf0cf333af952bd08359c","slug":"markets-shut-down-in-ramkot-kathua-news-c-201-1-knt1008-118133-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रामकोट में दिखा बंद का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रामकोट में दिखा बंद का असर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। बिलावर के लोहाई मल्हार में तीन युवकों की हत्या के विरोध में विभिन्न संगठनों की ओर से बंद की काल का रविवार को रामकोट में भी असर दिखा। सुबह आठ बजे धार सड़क नगरोटा गुजरू इलाके में एकत्रित प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश व्यक्त किया और सड़क को पूरी तरह जाम रखा।
भाजपा मंडल प्रधान रामकोट टिक्का शर्मा, कुलदीप कुमार अबरोल ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। बिलावर के विधायक सतीश कुमार शर्मा ने लोगों को अश्वस्त किया कि गुनाहगारों को बख्शा नहीं जाएगा। उधर, गुड़ा कल्याल में भी व्यापार मंडल ने ट्रांसपोर्टर संगठन के साथ मिलकर चक्का जाम किया और आतंकवाद के साथ-साथ आतंकवाद समर्थकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान इलाके में यात्री वाहनों का आवागमन बंद रहा और लोगों को आवागमन में परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। इसके साथ रामकोट के मुख्य बाजार भी बंद रहे।