फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Many trains including Vande Bharat are affected, they passed at slow speed on only one track

Kathua News: वंदे भारत सहित कई ट्रेनें प्रभावित, सिर्फ एक ट्रैक पर धीमी रफ्तार से गुजरीं

Mon, 18 Aug 2025 12:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 18 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Many trains including Vande Bharat are affected, they passed at slow speed on only one track
कठुआ। भारी बारिश और बाढ़ ने रेल यातायात को भी प्रभावित किया। सुबह चार बजे के लगभग उफान पर आए सहार खड्ड के चलते कठेरा पुल से ट्रेनों की आवाजाही को रोक दिया गया। पुल की नींव खाली होने से सिर्फ एक ट्रैक पर ही धीमी रफ्तार से ट्रेनों को आने-जाने की अनुमति दी गई। इससे वंदे भारत दिल्ली और अमृतसर जाने वाली ट्रेनें तीन घंटे देरी से रवाना हुईं। वहीं आधा दर्जन के लगभग अन्य ट्रेनों का संचालन भी देरी से हुआ। दोपहर 1:20 बजे के बाद दोनों ट्रैक से यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

रेलवे से जानकारी के अनुसार राजधानी एक्सप्रेस 3:52 बजे कठुआ स्टेशन पर पहुंची जो 7:13 बजे रवाना हुई। हेमकुंड 5:10 बजे कठुआ स्टेशन पहुंची और 8:15 बजे रवाना हुई। उत्तर संपर्क क्रांति 8:35 बजे पहुंची और 9:02 बजे रवाना की गई। इसी तरह से जम्मू मेल 9:20 बजे पहुंची और 9:49 पर रवाना हुई। शालीमार ट्रेन 10:14 बजे पहुंची और 10:29 बजे रवाना हुई। पूजा एक्सप्रेस 12:34 बजे पहुंची और ट्रैक बहाल होने के बाद दोपहर 1:35 बजे रवाना की गई। कठेरा खड्ड के पुल नंबर 43 की नींव के आसपास भूमि कटाव होने के चलते एहतियातन ट्रेनों को देरी से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed