{"_id":"60fdb59a8ebc3e66c913c7c3","slug":"mann-ki-baat-kathua-news-jmu240214720","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को सुनने के लिए के लिए नगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन अनिल सिंह अंडोत्रा के आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी युद्धवीर सेठी और भाजपा जिला प्रधान गोपाल महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नगर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं और म्यूनिसिपल कमेटी के पार्षदों के साथ कार्यक्रम को सुना।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक का जिक्र करते हुए कहा कि ओलंपिक में भारत की जीत के साथ शुरुआत हुई है। यह हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले योद्धाओं को प्रोत्साहित करने के लिए चीयर फॉर इंडिया अभियान को आगे बढ़ाया जाए।
सोमवार को होने वाले कारगिल विजय दिवस की याद साझा करते हुए उन्होंने लोगों से कहा कि इस युद्ध के दौरान देश की सेनाओं ने अपने शौर्य और संयम का एक ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसे सारी दुनिया ने देखा। इस बार यह गौरवशाली दिन अमृत महोत्सव के बीच मनाया जाएगा। इसलिए, यह और खास हो जाता है। उन्होंने पूरे देश के लोगों से कारगिल की रोमांचित कर देने वाली वीरों की कथा पढ़ने की अपील की।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार 15 अगस्त को देश अपनी आजादी के 75वें साल में प्रवेश कर रहा है। यह सौभाग्य की बात है कि जिस आजादी के लिए देश ने सदियों इंतजार किया, उसके 75 वर्ष पूरे होने के हम साक्षी बने हैं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर ज्यादा से ज्यादा भारतवासियों को मिलकर राष्ट्रगान करने की अपील की। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है। लिहाजा सभी को कोरोना की गाइडलाइन को नहीं भूलना चाहिए।
इस मौके पर भाजपा जिला प्रभारी युद्धवीर सेठी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए उनसे अपनी सहभागिता बढ़-चढ़कर सुनिश्चित कराने की अपील की। जिला प्रभारी ने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से अगर लोगों को जोड़ सकेंगे, तो इससे पार्टी का विस्तार होगा। आने वाले चुनावों में पार्टी की जीत के लिए यह काफी निर्णायक है।
इस दौरान उन्होंने भाजपा नगर मंडल किसान मोर्चा के प्रधान व महासचिव के पदों की घोषणा करते हुए इस पर क्रमश: नितेश्वर सिंह अंडोत्रा और अतर सिंह सैनी के नामों की घोषणा की। इस मौके पर नगर बीडीसी अध्यक्ष खंजान चंद, नगर मंडल प्रधान चतर सिंह, म्यूनिसिपल कमेटी के उपाध्यक्ष बबलू कुमार, वरिष्ठ पार्षद रामकृष्ण, नगर महिला मंडल प्रधान नीलम देवी, आदि उपस्थित रहे।