{"_id":"6748cde55e172fcf6f018a26","slug":"man-fell-from-construction-site-died-kathua-news-c-201-1-knt1006-115304-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: वेल्डिंग करते 30 फुट की ऊंचाई से गिरा श्रमिक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: वेल्डिंग करते 30 फुट की ऊंचाई से गिरा श्रमिक, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सट्टा चक में एक निर्माणाधीन इकाई में हुए हादसे के दौरान 37 वर्षीय श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी तरनतारन पंजाब के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में मृतक के सहकर्मियों ने बताया कि निर्माण अधीन इकाई में उनका साथी शेड लगाने के लिए करीब 30 फुट ऊंचाई पर वेल्डिंग का काम कर रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वहां से वह सीधे जमीन पर गिरा। सिर में लगी चोट के कारण खून से लथपथ हालत में उसे कालीबड़ी स्थित निजी अस्पताल में लाया गया। जहां उसे मृत लाया घोषित कर दिया गया। इसके बाद शव को जीएमसी कठुआ में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।