फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   mainline wire burn

Kathua News: मेनलाइन की केबल जली, वार्ड 6 में शुक्रवार से बिजली बंद

Sun, 06 Oct 2024 05:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 06 Oct 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
mainline wire burn
शनिवार देर शाम लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। मेनलाइन की केबल जलने से 19 घंटे से बिजली आपूर्ति से वंचित वार्ड 6 के लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है। शनिवार देर शाम को स्थानीय लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने विभाग पर सुविधा देने के मामले में उपभोक्ताओं की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया है।
इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि शुक्रवार की रात को जली केबल से वार्ड 6 के सैकड़ों घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठान की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इसे देर शाम तक ठीक नहीं किया जा सका। भीषण गर्मी के चलते लोग बिजली न होने से परेशान हैं। वहीं, मुख्य बाजार से सेट इस मोहल्ले में स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों का कारोबार भी ठप हो गया है। उन्होंने कहा कि हद तब हो गई है जब लोगों को स्मार्ट मीटर की सौगात दी जा रही है, लेकिन बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है। अगर ऐसे ही हालात रहे तो लोगों को अपने हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को हजारों का बिजली का बिल भेजने के बावजूद सुविधा देने के नाम पर अपने हाथ क्यों खींच लेता है यह समझ नहीं आता। आज भी बिजली आपूर्ति को ठीक करने के लिए दोपहर बाद विभाग ने कार्रवाई शुरू की है, जबकि बीती रात से ही लोग बिना बिजली के रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed