{"_id":"66664f27d38b2b774b09079f","slug":"low-voltage-problem-kathua-news-c-201-1-knt1006-110288-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: किशनपुर के वार्ड 3 तली के लोग लो वोल्टेज की समस्या परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: किशनपुर के वार्ड 3 तली के लोग लो वोल्टेज की समस्या परेशान
विज्ञापन
-बिजली विभाग से मोहल्ले के लिए 63 केवी ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। किशनपुर पंचायत के वार्ड 3 मोहल्ला तली के लोगों को लो वोल्टेज की समस्या के कारण परेशान होना पड़ रहा है। कई सालों से लोग लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं, लेकिन बिजली विभाग ने आज तक समस्या का समाधान नहीं किया।
चमन लाल, राज सिंह, हंसराज, मेलाराम और जोगिंदर कुमार ने बताया कि मोहल्ले के 70 घरों की लगभग 300 के करीब आबादी लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रही है। बिजली पर चलने वाले उपकरण नहीं चल पा रहे हैं। 100 से अधिक वोल्टेज लोगों को उपलब्ध नहीं हो पा रही है। शाम ढलने के बाद तो वोल्टेज गिरकर 50 पहुंच जाती है, जिससे बिजली के बल्ब भी टिमटिमाने लगते हैं। लोगों ने कहा कि पंखे, कूलर और फ्रिज भी लो वोल्टेज की समस्या के कारण नहीं चल पा रहे हैं। कई वर्ष पूर्व उनके मोहल्ले के लिए बिजली विभाग में 25 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित किया था, जिसकी क्षमता बहुत कम है। लोगों ने मांग की है कि उनके मोहल्ले के लिए 63 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए ताकि लो वोल्टेज की समस्या से उन्हें राहत मिल सके।