फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Love the feet of God without any expectation

Kathua News: ईश्वर के श्री चरणों से निष्काम प्रेम करें

Thu, 01 May 2025 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 01 May 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Love the feet of God without any expectation
कठुआ। शहर के अटल नगर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन जारी है। बुधवार को कथा व्यास विजय कृष्ण पाराशर ने उपस्थित श्रद्धालुओं के समक्ष अपने भागवत ज्ञान के माध्यम से धर्म का अर्थ समझाया। वहीं उनके द्वारा प्रस्तुत भजनों पर उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालु झूमते रहे।
विज्ञापन

कथाव्यास ने श्रद्धालुओं की ईश्वर के श्री चरणों से निष्काम प्रेम करने का संदेश देते हुए कहा कि नारद जी को भगवान के चरणों से निस्वार्थ प्रेम था और भगवान का सानिध्य प्राप्त किया।
विज्ञापन

यही उपदेश नारद जी ने महार्षि वेदव्यास जी को दिया। जब 17 पुराणों का अध्ययन करने के बाद भी व्यास जी को संतोष नहीं हुआ तो नारद जी ने भागवत का विस्तार करने की प्रेरणा व्यास जी को दी। सुकदेव जी ने वेदव्यास जी से भागवत का अध्ययन किया। जब राजा परीक्षित को श्रृंग ऋषि ने 7 दिन के बाद तक्षक नाग के डसने से अकाल मृत्यु होने का श्राप दिया तो राजा परीक्षित अपनी मुक्ति का उपाय ढूंढने लगे। इस दौरान उन्होंने हजारों संतों से केवल एक ही प्रश्न किया कि जल्दी मरने वाले व्यक्ति को क्या करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सात का अर्थ सत्य है और सत्य केवल परमात्मा है। यह संसार मिथ्या है इस संसार में रहने वाला मनुष्य जीवन में परमात्मा से नश्वर वस्तु को मांगता है और फिर दुख भोगता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed