फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Less Punchayat Building in kathua

Kathua News: भूमि न मिलने से नहीं हो सका तीन पंचायत घरों का निर्माण

Tue, 10 Jun 2025 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 10 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Less Punchayat Building in kathua
कठुआ। उपयुक्त भूमि उपलब्ध न मिलने के कारण जिले के तीन गांवों में पंचायत घरों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। इन तीनों पंचायत घरों के निर्माण के लिए ग्रामीण विकास विभाग 52.05 लाख को रुपये मिले हैं लेकिन निर्माण प्रक्रिया के लिए जमीन की कमी बाधा बन रही है।
विज्ञापन



बीते वित्त वर्ष 2024-25 में ग्रामीण विकास विभाग की ओर से आठ पंचायत घरों में निर्माण कार्यों करवाने की अनुमित मिली थी। इनमें से तीन बरनोटी ब्लॉक की पंचायत जंडोर, कठुआ ब्लॉक की पंचायत गोविंदसर और कीड़िया गंडयाल की पंचायत दन्ना में उपयुक्त भूमि न मिलने के कारण निर्माणकार्य शुरू नहीं हो सका है। हालांकि इन तीन पंचायत घरों के लिए क्रमश: 19.08 लाख, 16.46 लाख और 16.96 लाख की राशि आवंटित की गई है।
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक दन्ना पंचायत में गड्ढे के किनारे चयनित की गई भूमि को विभाग ने खारिज कर दिया है। इसके बाद ब्लॉक विकास अधिकारी कीड़िया गंडयाल ने एक बार फिर राजस्व विभाग को उपयुक्त भूमि उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया है। विभाग का मानना है कि अगर गड्ढे के किनारे पंचायत घर का निर्माण कार्य होगा तो बरसात में इस पंचायत घर को बाढ़ से नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पंचायत कठुआ ब्लॉक की गोविंदसर-ए पंचायत और बरनोटी ब्लॉक के जंडोर गांव में भी ग्रामीण विकास विभाग को उपयुक्त भूमि उपलब्ध नहीं हो पाई है। इस कारण निर्माण कार्य में देरी हो रही है।



इन पंचायतों में प्रस्तावित हैं निर्माण कार्य
ब्लॉक पंचायत आवंटित राशि

1. बरनोटी जंडोर 19.08 लाख
2. कठुआ गोविंदसर-ए 16. 46 लाख
3. कीड़िया गंडयाल धन्ना 16.96 लाख


पांच ब्लॉक की पंचायत घरों का शुरू हो चुका निर्माण कार्य
ब्लॉक पंचायत आवंटित राशि
1. डिंगा अंब सल्लन 19.25 लाख
2. डिंगा अंब डिंगा अंब 19.08 लाख
3. बिलावर परनाला 18.27 लाख
4. महानपुर अठून 18.09 लाख
5. कठुआ चनग्रां 16.96 लाख






उपयुक्त भूमि उपलब्ध न हो ने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है लेकिन ग्रामीण विकास विभाग राजस्व विभाग से मिलकर हरसंभव प्रयास कर रहा है कि उपयुक्त भूमि चयनित की जाए। जल्द ही भूमि चयनित कर पंचायत घर का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। -धीरज शर्मा, बीडीओ, बरनोटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed