फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Lecture on social impact and challenges of drug abuse

Kathua News: मादक पदार्थों के सामाजिक प्रभाव और चुनौतियों पर करवाया व्याख्यान

Wed, 09 Apr 2025 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 09 Apr 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Lecture on social impact and challenges of drug abuse
डिग्री काॅलेज में व्याख्यान में शामिल विद्यार्थी। संवाद - फोटो : kathua
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज में मादक पदार्थों के सामाजिक प्रभाव और चुनौतियों पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें संसाधन व्यक्ति के रूप में सेवानिवृत्त डीआईजी अपराध और लोक सेवा आयोग (पीएससी) के सदस्य सैयद अहफादुल मुजतबा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

व्याख्यान में पूर्व डीआईजी ने युवा पीढ़ी के भविष्य पर पड़ने वाले नशे के विनाशकारी प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सुझाव दिया कि नशे के प्रति समाज का दृष्टिकोण वास्तव में निर्णयात्मक के बजाय अधिक सहानुभूतिपूर्ण होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशे से पीड़ित लोगों को शर्मिंदा करने से उनका अलगाव और भी बढ़ जाता है और वे अपनी जरूरत की मदद लेने से भी वंचित रह जाते हैं। उन्होंने नशीली दवाओं की उपलब्धता को कम करने के लिए पुलिस और कानून प्रवर्तन प्रयासों को मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. सीमा मीर ने प्रतिभागियों के बीच एक चर्चा का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. शिवानी कोतवाल और उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. यशपाल शर्मा की ओर से की गई। कार्यक्रम में संकाय सदस्यों सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed