{"_id":"6838c15c67fabf9b810bd8f7","slug":"launch-of-developed-agriculture-resolution-campaign-kathua-news-c-201-1-knt1008-120557-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ
Fri, 30 May 2025 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 30 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। सरकार देशव्यापी विकसित कृषि संकल्प अभियान चला रही है। इसका जिले में शुभारंभ हो गया है। अभियान के तहत तीन ब्लॉकों में व्यापक जागरूकता और प्रचार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इनमें एक राष्ट्र, एक किसान, एक टीम की भावना को आगे बढ़ाया गया। इन आयोजनों के माध्यम से कठुआ सहित डुग्गैन, डिंगा अंब ब्लॉक के नौ गांवों में किसानों को क्षेत्र की आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्रदान की गई।
कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के प्रमुख डॉ. विशाल महाजन और जिला के मुख्य कृषि अधिकारी जतिंदर कुमार खजुरिया ने अभियान की निगरानी की। नोडल अधिकारी के रूप में उनकी देखरेख में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रत्यक्ष प्रदर्शन, सवाल-जवाब सत्र, जागरूकता अभियान और सरकारी योजनाओं पर विशेष जानकारी दी गई। जिले के 19 ब्लॉकों में आगामी 15 जून तक कार्यक्रम जारी रहेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए कृषि विभाग एवं संबद्ध विभागों के विशेषज्ञों के नेतृत्व में जिला एवं ब्लॉक स्तर पर संयुक्त टीमें गठित की गईं।
विज्ञापन
कोहाग पंचायत में अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रम में विधायक बिलावर सतीश कुमार शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने किसानों को बताया कि खरीफ सीजन में समय पर सही जानकारी प्राप्त करना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि फसल चयन, कीट नियंत्रण, सिंचाई तकनीक और खाद के उपयोग में जागरूकता बढ़ाकर उत्पादकता में बड़ा सुधार किया जा सकता है। उन्होंने इस अभियान को भारतीय कृषि में नवाचार और आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण कदम बताया।
जखबड़ में आयोजित कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी जतिंदर खजूरिया ने कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस 15 दिवसीय अभियान को भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य वैज्ञानिक अनुसंधान और किसानों के बीच की दूरी को कम करना है।
केवीके प्रमुख डॉ. विशाल महाजन ने कहा कि यह अभियान पारंपरिक खेती में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।