फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Landslide in Kathua, woman died, one house collapsed, eight families evacuated safely

Landslide: कठुआ में भूस्खलन...कई सड़कें बंद; महिला की मौत, एक मकान ढहा, आठ परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

Tue, 26 Aug 2025 12:00 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क कठुआ
अमर उजाला, नेटवर्क कठुआ Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 26 Aug 2025 12:00 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के कठुआ सहित कई जिलों में भारी बारिश और भूस्खलन से एक महिला की मौत हो गई और कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। ऑरेंज अलर्ट जारी होने के साथ कई इलाकों में बाढ़, सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

विज्ञापन
Landslide in Kathua, woman died, one house collapsed, eight families evacuated safely
कठुआ में भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में मौसमी आफत अभी कम नहीं हुई है। सोमवार को दूसरे दिन भी प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तेज बारिश हुई। कठुआ के बनी में भूस्खलन से एक महिला की मौत हो गई। जिले के ही बवेड़ा गांव में सुबह छह बजे पहाड़ी खिसकने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


इसके पास के सात घरों पर भी खतरा मंडरा रहा है। इन घरों के आठ परिवारों को सुरक्षित निकाला गया है। गांव के प्राइमरी स्कूल की इमारत को भी नुकसान पहुंचा है।जम्मू संभाग के सभी 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट पहले से ही जारी है। मंगलवार को भारी बारिश के आसार हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ का खतरा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश से नदी-नालों में जलस्तर पहले से ही बढ़ा हुआ है। हालांकि रविवार की तुलना में सोमवार को उतनी बारिश नहीं हुई। उधमपुर में भूस्खलन से सुबह धार रोड ढाई घंटे बंद रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

कठुआ के कई इलाकों में लगातार तेज बारिश हो रही है। भूस्खलन से बनी-बसोहली मार्ग बंद है। जिले के बनी में भूस्खलन से जिस महिला की मौत हुई वह रविवार को जंगल में मवेशी चराने गई थी। सोमवार सुबह उसका शव बरामद हुआ।कटड़ा में भी रुक-रुककर बारिश होती रही लेकिन माता वैष्णाे देवी के श्रद्धालुओं के लिए हेलिकॉप्टर सेवा सुचारु रही। भूस्खलन से रियासी से अरनास माहौर जाने वाला मुख्य मार्ग बंद हो गया है। जिले में कई सड़कों पर भी भूस्खलन हुआ।

रंजीत सागर बांध में पानी खतरे के निशान से ऊपर, निचले क्षेत्रों में बाढ़, चार लोग बचाए गएकठुआ जिले में रावी नदी पर बने रंजीत सागर बांध में जलस्तर रविवार की रात को खतरे के निशान 527 मीटर से ऊपर चला गया। इसके चलते आननफानन इसके सात गेटों को एक मीटर तक खोल दिया गया। अचानक से गेट खोले जाने से बांध के आगे निचले क्षेत्रों में बाढ़ आ गई। इसकी चपेट में शाहपुर कंडी के पास दो साल का एक बच्चा समेत चार लोग आ गए। पुलिस ने समय रहते इन्हें बचा लिया।

विज्ञापन

आज भी बारिश के आसार, स्कूलों में रहेगी छुट्टी
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को भी जम्मू संभाग के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। इसके चलते जम्मू संभाग में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मंगलवार को छुट्टी रहेगी। 

लद्दाख में बर्फबारी, बारिश के चलते उपराज्यपाल दिल्ली में रुके
लद्दाख में भारी बारिश के बीच खारदुंगला मार्ग पर पत्थर गिरे हैं। इससे रास्ता बंद हो गया है। वारी ला पास पर भारी बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग लेह ने पूरे प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को भारी से अति भारी बारिश का अनुमान है। कई जगहों पर भूस्खलन, मलबा गिरने और पत्थरों के खिसकने की आशंका है। उड़ान रद्द होने के कारण उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता दिल्ली में रुके हुए हैं।

विज्ञापन

राहत : राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू से पठानकोट जाने वाली लेन बहाल
सहार खड्ड में बाढ़ आने से रविवार को जम्मू से पठानकोट जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने पुल की एक लेन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे यातायात बंद हो गया था। सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने जम्मू से पठानकोट जाने वाली लेन पर लोड टेस्टिंग की।

सब कुछ सही पाए जाने पर इस लेन को यातायात के लिए खोल दिया गया। इसी एक लेन से दोनों तरफ से वाहनों को निकाला जा रहा है। इससे जम्मू-कश्मीर का देश के अन्य राज्यों से सीधा सड़क संपर्क जुड़ गया है। इसके अलावा खड्ड के बहाव को सामान्य बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: आंखों में आंसू, कंधे पर पत्नी का शव: 18 घंटे तक 35 किलोमीटर पैदल चले गुलशन; रास्ते में कीचड़, पत्थर और बारिश 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed