{"_id":"61e2e668787bb31a07638e83","slug":"lal-bahadur-shastri-cricket-academy-team-reached-the-final-kathua-news-jmu2519363111","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल में पहुंची लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट अकादमी की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल में पहुंची लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट अकादमी की टीम
शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुलिस मॉटियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबल?
- फोटो : KATHUA
Link Copied
कठुआ। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में दसवीं पुलिस मॉटियर्स मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। शनिवार को प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला साबी क्रिकेट क्लब होशियारपुर और लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट अकादमी नई दिल्ली के बीच खेला गया। भीषण सर्दी के बावजूद मैदान में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह अपने चरम पर देखने को मिला। इस रोमांचक मैच में लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 10 रनों से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन
शनिवार को आयोजित पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। काफी लो स्कोरिंग रहे इस मैच के दौरान टीम ने अपने प्रमुख बल्लेबाज कैफ अहमद के 31 गेंदों में चार चौकों की मदद से 33 रन की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाए। इस दौरान साबी क्रिकेट क्लब होशियारपुर की ओर से गेंदबाजी करने वाले जितेंद्र ने अपने 3 ओवर के कोटे के दौरान 27 रन देकर दो विकेट और सोमवीर ने 4 ओवर के दौरान 13 रन देकर दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साबी क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों को लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों ने पूरी पारी के दौरान अपने हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। जिसके चलते पूरी टीम 18.1 ओवर में मात्र 83 रन बनाकर पवेलियन लौट गई और टीम को 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान टीम के आदित्य ने 27 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों की मदद से 28 रन जोड़े लेकिन अन्य बल्लेबाज उनका सहयोग नहीं कर सके और टीम को प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा है। लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी कर रहे विकास दीक्षित ने अपने कोटे के निर्धारित 4 ओवरों में 11 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं यश गर्ग ने 3.1 ओवर में 8 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। यश गर्ग को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। रविवार को प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला लाइफ केयर लखनऊ और विकी इलेवन पठानकोट के बीच खेला जाएगा। जिसके बाद फाइनल खेलने वाली दो टीमों का निर्धारण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।