फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   lakhanpur maszid case

Kathua News: लखनपुर मस्जिद में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Oct 2023 12:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 29 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
lakhanpur maszid case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। बीती रात कठुआ की गोल्डन गेट मक्की जामा मस्जिद में तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने 2 युवकों को काबू किया है। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। जांच पूरी होते ही आरोपियों के नामों का खुलासा किया जाएगा।

एसएसपी कठुआ शिवदीप सिंह का कहना है कि धार्मिक सद्भावना को ठेस पहुंचाने वाले किसी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि वीरवार रात अज्ञात लोगों ने लखनपुर की गोल्डन गेट मक्की जामा मस्जिद में पहले पत्थरबाजी की और फिर दरवाजा तोड़ अंदर जाकर तोड़फोड़ की। लोगों को घटना का पता तब चला जब सुबह मस्जिद के मौलवी वहां पहुंचे तो खिड़कियों और दरवाजे टूटे देख होश उड़ गए। मौलवी ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पहुंची लखनपुर पुलिस ने जांच की। इसी तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने 2 युवकों को राउंडअप किया है। डीएसपी हेडक्वार्टर मनजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने मस्जिद के मौलवी अब्दुल लतीफ की शिकायत के बाद जांच शुरु की थी। इसमें बताया गया था कि अज्ञात लोगों ने 26 और 27 अक्तूबर की रात पहले खिड़कियां तोड़ीं और मस्जिद में घुसकर अन्य सामान में तोड़फोड़ की। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी शिवदीप सिंह जम्वाल ने डीएसपी डीएआर सुभाष चंदर के नेतृत्व में टीम का गठन किया। इसमें लखनपुर थाना प्रभारी सुनील शर्मा और पीएसआई पुरषोत्तम को शामिल किया गया। इसके बाद टीम ने आरोपियों को काबू किया। उन्होंने कहा कि जांच जारी है। जांच पूरी होते ही आरोपियों के नाम का खुलासा कर दिया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से स्थापित भाईचारे को प्रभावित करने वाले हर शख्स को सलाखों के पीछे धकेलना ही कठुआ पुलिस का उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed