फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Ladli beti yojana

लाडली बेटी योजना के तहत 3159 आवेदनों को मंजूरी

विज्ञापन
Ladli beti yojana
कठुआ। उपायुक्त राहुल यादव ने जिला सचिवालय परिसर में लाडली बेटी योजना की प्रगति समीक्षा पर बैठक की। इस दौरान कुल 3159 मामले प्रस्तावित किए गए और अनुमोदन के लिए समिति के समक्ष रखे गए। समिति ने प्रपत्रों की जांच के बाद पात्र उम्मीदवारों के सभी मामलों को मंजूरी दी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तालमेल से काम करने का जिम्मा सौंपा, ताकि लाडली बेटी योजना का अधिक से अधिक लाभ जरूरतमंद लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हितधारकों को जुटाने पर ध्यान दे रहा है, ताकि विभिन्न विभागों की तरफ से दी जाने वाली व्यक्तिगत लाभार्थी योजनाओं का लाभ सभी पात्र और योग्य लोगों को दिया जा सके। उपायुक्त ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों से लाडली बेटी योजना के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम को व्यापक और तेज करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान एडीसी अतुल गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक चौधरी, जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं जन वितरण विभाग और जिला कोष कार्यालय के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed