फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Lack of ATM facility in Machedi village

Kathua News: मछेड़ी गांव में एटीएम की सुविधा का अभाव

Wed, 07 May 2025 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 07 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Lack of ATM facility in Machedi village
बिलावर। मछेड़ी गांव में एटीएम की सुविधा न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी शमशेर सिंह, सतपाल, वसीम अहमद, पूर्ण चंद और अन्य लोगों ने बताया कि वर्ष 1991 में उनके गांव में जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा खोली गई थी, लेकिन 33 वर्ष बीतने के बाद आज तक बैंक प्रबंधन ने उनके गांव में एटीएम की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई है। बताया कि दूर दराज के इलाके की आबादी लगभग 30000 है और अगर किसी आपातकालीन स्थिति में किसी को रुपयों की जरूरत हो तो 33 किलोमीटर दूर बिलावर में बले एटीएम पर निर्भर रहना पड़ता है। लोगों ने बताया कि बिलावर के खूबसूरत पर्यटन स्थल पर हर दिन कई इलाकों से लोग इलाके की सुंदरता को निहारने के लिए पहुंचते हैं, जिन्हें कई बार एटीएम की जरूरत बने तो उन्हें पर काफी परेशान होना पड़ता है। लोगों ने बताया कि कई बार बैंक प्रबंधन से मांग की है कि गांव में एटीएम की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए, लेकिन बैंक प्रबंधन ने आज तक इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया। लोगों ने बैंक प्रबंधन से मछेड़ी गांव में जम्मू कश्मीर बैंक की शाखा के पास एटीएम की सुविधा जल्द उपलब्ध करवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed