{"_id":"6a7a2b3ee76ef7766302eefa","slug":"krami-mukt-divas-kathua-news-c-201-1-knt1009-135081-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कृमि-मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कृमि-मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा
विज्ञापन
/
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला कठुआ में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान की औपचारिक शुरुआत सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ में की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त महिमा मदान ने बच्चों को कृमि मुक्ति टैबलेट देकर अभियान का शुभारंभ किया।
एडीसी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बच्चों और किशोरों में नियमित कृमि मुक्ति, व्यक्तिगत स्वच्छता और निवारक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों के पोषण स्तर को प्रभावित करता है, जिससे एनीमिया और शारीरिक व मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न होती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अभियान अवधि में कृमि मुक्ति टैबलेट अवश्य खिलाएं।
एडीसी ने बताया कि अधिकतम कवरेज सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में जाकर टैबलेट का वितरण करेंगी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में वंदे मातरम् का सामूहिक पाठ भी किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ भाग लिया।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैना ने बताया कि जिले में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 1.85 लाख बच्चों को कृमि मुक्ति दवा दी जाएगी। इनमें सरकारी व निजी स्कूलों के छात्र तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त 2026 को ‘मॉप-अप डे’ रखा गया है ताकि छूटे हुए बच्चों को भी कवर किया जा सके। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी केवल कृष्ण, विद्यालय की प्रिंसिपल और स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।