फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Khairi Eleven and Arjun Eleven won the matches

Kathua News: खैरी इलेवन और अर्जुन इलेवन ने जीते मुकाबले

Mon, 14 Jul 2025 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 14 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Khairi Eleven and Arjun Eleven won the matches
जंगलोट क्षेत्र से सटे पटियारी गांव में हर हर महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
विज्ञापन



कठुआ। जंगलोट क्षेत्र से सटे पटियारी गांव में हर हर महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। रविवार को जारी प्रतियोगिता के दौरान दो मुकाबले खेले गए। जिसमें खैरी इलेवन और अर्जुन इलेवन ने जीत अपने नाम कर ली है।

सुबह के सत्र में पहला मैच खैरी इलेवन और कृष्णा इलेवन के बीच खेला गए। जिसमें खैरी इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 77 रन बनाए। 78 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कृष्णा इलेवन की टीम इस छोटे लक्ष्य को भी हासिल नही कर पाई और पूरी टीम मात्र 55 रनों पर ढेर हो गई। इस प्रकार खैरी इलेवन ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में खैरी इलेवन के अभी को मैच आफ द मैच चुना गया। जिन्होंने बल्लेबाजी के दौरान 24 रन बनाए और गेंदबाजी में छह विकेट हासिल कर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।
विज्ञापन

दिन का दूसरा मुकाबला अर्जुन इलेवन और मोहित इलेवन के बीच खेला गए। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहित इलेवन की टीम ने 177 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अर्जुन इलेवन की टीम मात्र तीन विकेट के नुकसान पर 178 बनाते हुए जीत अपने नाम कर ली। टीम की इस जीत में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने राजकुमार को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। जिन्होंने 114 रनों शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed