{"_id":"67f17ee3c12f7a3a950526d8","slug":"kathua-vikas-manch-raised-development-related-issues-in-the-meeting-with-the-mla-kathua-news-c-201-1-knt1009-118957-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कठुआ विकास मंच ने विधायक के समक्ष बैठक में उठाए विकास संबंधी मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कठुआ विकास मंच ने विधायक के समक्ष बैठक में उठाए विकास संबंधी मुद्दे
Sun, 06 Apr 2025 12:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। कठुआ विकास मंच के पदाधिकारियों ने स्थानीय विधायक डॉ. भारत भूषण से बैठक कर शहर के विभिन्न विकास संबंधी मुद्दों से अवगत करवाया। शनिवार को बैठक का आयोजन महाजन सभा में किया गया। इसमें मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रो. राममूर्ति ने मांग की है कि हाउसिंग कॉलोनी के वार्ड 19 की शिवा नगर से जोडने वाली सड़क निर्माण के अलावा मेहता-बीजीआर पैलेस सड़क को श्मशानघाट कुके चक से चन्नग्रां तक निर्माण करने की वकालत की गई।
इसके अलावा श्मशान घाट कुके चक में एक शेड का निर्माण सहित महिलाओं और पुरुषों के लिए सामुदायिक बाथरूम निर्माण के साथ-साथ हाउसिंग कॉलोनी के सेक्टर-3 में जय भारत के घर से लेकर कुलभूषण शर्मा के घर तारकोल बिछाने की मांग की गई। इसके अलावा मंच के पदाधिकारियों ने ग्रामीण इलाके चक राम सिंह में राजा के तालाब के विकास के अलावा चक रिज्जू पंचायत की एक खस्ताहाल पुलिया की मरम्मत का भी मुद्दा उठाया। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग से जीएमसी गेट के साथ ड्रीम लैंड पार्क तक लिंक रोड का चौड़ीकरण और सीटीएम के पास एक अंडर पास बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अग्निशमन और आपातकालीन स्टेशन को शहर से बाहर स्थानांतरित करने और शहर की गलियों और नालियों का उचित रखरखाव और अंतरराज्यीय बस अड्डा को कार्यात्मक बनाने की भी मांग की गई। विधायक ने सभी मांगों का उचित निवारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंच के प्रधान सतपाल गुप्ता, डॉ. परमजीत शर्मा, डॉ. कुलदीप महोत्रा, प्रो. सरूप चंदर, डॉ. एनएम सुम्ब्रिया, एमएन शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवा