फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua, vandor clash, meeting

Kathua News: विवाद थमा, 15 दिन में पुराने मिडिल स्कूल में स्थानांतरित होंगी रेहड़ी-फड़ी

Sun, 17 Dec 2023 01:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 17 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
kathua, vandor clash, meeting
मुख्य कार्यकारी अधिकारी और वेजिटेबल्स एंड फ्रूट यूनियन की बैठक में लिया गया फैसला
विज्ञापन

तब तक पूर्व की भांति काम करने की मिली अनुमति
फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं की दी गई हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ जारी अभियान के चलते आमने-सामने आए रेहड़ी-फड़ी संचालकों और प्रशासन के बीच उत्पन्न विवाद पर विराम लग गया है। शनिवार शाम को नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोधराज भगत और वेजिटेबल्स एंड फ्रूट यूनियन कठुआ के बीच बैठक हुई। इसमें मुखर्जी चौक और कोर्ट रोड पर लगने वाली रेहड़ी-फड़ी संचालकों को 15 दिन में मुखर्जी चौक स्थित पुराने मिडिल स्कूल परिसर में स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया। साथ ही इस दौरान रोजगार को पूर्व की भांति ही चलाने की भी अनुमति दी गई है।

बैठक के दौरान रेहड़ी-फड़ी संचालकों ने नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा रखे गए प्रस्ताव पर सहमति जताई और उसके अनुसार ही रोजगार चलाने का आश्वासन दिया। इस कारण अब सोमवार से होने वाली हड़ताल भी स्थगित हो गई है। रेहड़ी-फड़ी वालों ने प्रशासन को आश्वस्त किया है कि वह निर्देशों के अनुसार ही रोजगार करेंगे।
विज्ञापन

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि डीसी के निर्देशानुसार अब मुखर्जी चौक के मुख्य बाजार और कोर्ट रोड पर लगने वाली सभी रेहड़ियों को मुखर्जी चौक स्थित पुराने मिडिल स्कूल परिसर में स्थान दिया जाएगा। इसमें करीब 15 दिन लगेंगे। तब तक वह अपने निर्धारित स्थान पर ही काम कर सकते हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें फुटपाथ पर अतिक्रमण करने की अनुमति नहीं होगी। 15 दिन में मिडिल स्कूल परिसर को समतल किया जाएगा, ताकि रेहड़ी-फड़ी संचालकों को पर्याप्त स्थान मिल सके। इसके अलावा शहर के अन्य स्थान पर लगने वाली रेहडी-फड़ी के लिए भी 15 दिन में फैसला लिया जाएगा। इसके लिए नई स्ट्रीट वेंडिंग कमेटी का गठन करने के साथ ही उसकी राय के अनुसार सभी प्रमुख स्थानों पर रेहडी फड़ी के लिए जगह चिह्नित की जाएगी। यूनियन के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि प्रशासन उनकी रोजी-रोटी को चलाने के लिए अगर नरमी दिखा रहा है तो वह भी प्रशासन का सहयोग करें। इस पर सभी रेहड़ी-फड़ी संचालकों ने सहमति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अनुमति मिलते ही जीएमसी की चहारदीवारी
के साथ रेहड़ियां लगाने का काम शुरू

प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद पुराने दुकानदारों ने जीएमसी की चहारदीवारी के साथ दुकान लगाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं, कुछ नए लोग भी इस अवसर पर का लाभ उठाकर वहां अपने लिए जगह बनाने में जुट गए हैं। स्थानीय लोगों की माने तो प्रशासन ने अगर यहां दशकों से अपना रोजी-रोटी चलाने वालों को राहत दी है। लेकिन उन्हीं लोगों को जीएमसी कठुआ के साथ दुकान लगाने की अनुमति मिलनी चाहिए जो वहां पहले से काम कर रहे हैं। नए लोगों के शामिल होने से माहौल खराब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed