फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Kathua: Three suspects entered the kitchen on the pretext of asking for water, started looking for roti, the w

Kathua: तीन संदिग्ध पानी मांगने के बहाने घुसे रसोई में; 500 के नोट दिए, महिला ने साहस दिखाते हुए मना किया

Tue, 01 Apr 2025 12:26 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क कठुआ
अमर उजाला, नेटवर्क कठुआ Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 01 Apr 2025 12:26 PM IST
सार

कठुआ के द्रब्बड़ क्षेत्र में तीन संदिग्धों ने पानी मांगने के बहाने एक घर में घुसकर रोटियां ढूंढी, महिला द्वारा नोट लेने से मना करने के बाद वे जंगल की ओर वापस लौट गए, जिससे परिवार में दहशत फैल गई।

विज्ञापन
Kathua: Three suspects entered the kitchen on the pretext of asking for water, started looking for roti, the w
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्रब्बड़ क्षेत्र में रविवार रात एक चिंताजनक घटना सामने आई, जब तीन संदिग्ध व्यक्तियों ने एक घर में घुसकर अजीबोगरीब हरकत की। घटना के बाद से परिवार के सदस्य दहशत में हैं और उन्होंने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पीड़ित परिवार की एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि तीनों संदिग्धों ने सबसे पहले पानी पिलाने का बहाना बनाया। पानी मांगने के बाद वे अचानक रसोई में घुस गए। जब महिला ने पीछे मुड़कर देखा, तो वे रोटी ढूंढ रहे थे।

विज्ञापन


महिला ने विस्तार से बताया, "एक संदिग्ध सब्जी की तरफ देख रहा था, जबकि दूसरा रोटी ढूंढ रहा था। उन्हें मुश्किल से दिन की बची हुई दो रोटियां मिलीं। मैंने उन्हें बताया कि अभी आटा तैयार हो रहा है और रोटियां नहीं पकी हैं।इसके बाद दो संदिग्ध रसोई में ही रुके रहे, जबकि तीसरा व्यक्ति बाहर निकलकर अन्य कमरों में झांकने लगा और परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ करने लगा।
विज्ञापन


500-500 के नोट देने का अजीब प्रयास
महिला ने आगे बताया कि संदिग्धों ने रसोई की शेल्फ पर 500-500 रुपये के दो नोट रख दिए। हालांकि, महिला ने साहस दिखाते हुए उन नोटों को वापस उनके हाथ में थमा दिया और लेने से मना कर दिया।संदिग्धों ने महिला से उसका नाम भी पूछा, लेकिन उसने नाम बताने से इनकार कर दिया। कुछ देर बाद, तीनों व्यक्ति बिना कुछ कहे उसी रास्ते से वापस चले गए, जिस रास्ते से वे आए थे जंगल की ओर।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों में दहशत
महिला ने यह भी बताया कि जब संदिग्ध उनके आंगन में घुसे, तो परिवार के अन्य सदस्य भाग गए। परिवार की एक अन्य महिला सदस्य ने बताया, "हम दूर से ही स्थिति देख रहे थे। तीनों लोग बैग लिए हुए थे। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। उन्होंने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें http://Terrorist Attack: जम्मू में हर बड़े आतंकी हमले में अमेरिकी असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल, एम4 से बरसाई गईं गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed