{"_id":"68f2ac34dd49d821390a8f55","slug":"kathua-news-youth-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-125243-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: वाद-विवाद में दिव्या राजपूत ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: वाद-विवाद में दिव्या राजपूत ने मारी बाजी
Sat, 18 Oct 2025 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
जीडीसी बिलावर में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
बिलावर। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राजकीय डिग्री कॉलेज बिलावर में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल छह विद्यार्थियों ने भाग लिया और नशे के दुष्प्रभावों पर अपने विचार रखे।
बिलावर थाना के अधीन पड़ते क्षेत्र में आयोजित प्रतियोगिता में दिव्या राजपूत विजेता रही जबकि सोनिका शर्मा फर्स्ट रनरअप और त्रिशा राजपूत सेकेंड रनरअप रहीं। अन्य प्रतिभागियों को उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए स्मृति चिह्न प्रदान किए। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अल्का शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं जबकि सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक पूरण चंद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। थाना प्रभारी बिलावर इंस्पेक्टर जहीर मुश्ताक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाने का संदेश दिया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए समाज को इस अभिशाप से मुक्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।