{"_id":"6883d7e18275ca74f502c484","slug":"kathua-news-traffic-news-action-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-122270-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हाईवे के दोनों तरफ नाका लगाकर जांचे वाहन, 93 चालकों पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हाईवे के दोनों तरफ नाका लगाकर जांचे वाहन, 93 चालकों पर जुर्माना
Sat, 26 Jul 2025 12:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
आरटीओ ने जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर लगाया नाका । संवाद
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने बरवाल मोड़ के पास की कार्रवाई
कठुआ। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरवाल मोड़ के पास नाका लगाया गया। शुक्रवार को लगाया गया इस नाके के दौरान विभाग की टीम ने यातायात नियमों की अवहेलना के मामलों में कार्रवाई करते हुए 93 वाहन चालकों पर 2,23,500 रुपये का जुर्माना किया है।
आरटीओ कठुआ सुरेंद्र पाल शर्मा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने हाईवे की दोनों टीमों पर आने जाने वाले वाहनों की जांच की और इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इसमें हाईवे पर बिना हेलमेट दौड़ने वाले दोपहिया वाहन चालक, प्रतिबंध के बावजूद दौड़ रहे ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई की गई जबकि इस दौरान वहां गुजरने वाली सभी स्कूल बसों की भी सघन जांच की गई। जिसमें स्कूल बस के कैमरों, चालक के दस्तावेजों व अन्य सुरक्षा के इंतजामों की जांच की गई।
इस मौके पर आरटीओ कठुआ ने कहा कि हाइवे पर आज लगाया जाने वाला नाका विभाग की सामान्य कार्रवाई का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि आज लगाए जाने वाले नाके के दौरान उन्होंने ऐसे दोपहिया वाहन चालक जिन्होंने हेलमेट का उपयोग नहीं किया था उनके चालान किए गए हैं, साथ ही हाईवे पर प्रतिबंध के बावजूद दौड़ रहे ई-रिक्शा को सीज किया गया है।