{"_id":"694edfcfd582f8a7f20031ad","slug":"kathua-news-ssp-visit-kathua-news-c-201-1-knt1008-127637-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: एसएसपी कठुआ ने बिलावर व मल्हार क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: एसएसपी कठुआ ने बिलावर व मल्हार क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
Sat, 27 Dec 2025 12:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
बिलावर क्षेत्र में तैयारियों की समीक्षा करतीं एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मापुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओजी यूनिट्स और क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ की बैठक, सतर्कता पर दिया जोर
कठुआ। बिलावर, रामकोट से सटे उधमपुर के इलाके में आतंकियों की मौजूदगी सामने आने और कठुआ जिले में उनके शरण लेने की संभावना को देखते हुए पुलिस और अन्य बल पूरी तरह से सतर्क हो गए हैं। वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने बिलावर और मल्हार क्षेत्रों का दौरा किया। आगामी नववर्ष के मद्देनजजर शीतकालीन रणनीति के तहत बलों की सतर्कता की समीक्षा की गई।
दौरे के दौरान एसएसपी कठुआ ने बिलावर के गोडू फलाल क्षेत्र और मल्हार के कटली क्षेत्र में जमीनी स्तर पर सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) के जवानों से मुलाकात कर उनकी परिचालनिक तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर तैनात अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिए गए कि वे हमेशा सतर्क और चौकस रहें तथा कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशंस के दौरान मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का सख्ती से पालन करें।
एसपी अपर कठुआ ने एसएसपी को एसओजी यूनिट्स की रणनीतियों और तैयारियों की जानकारी दी, ताकि राष्ट्रविरोधी तत्वों की नापाक गतिविधियों को विफल किया जा सके। उन्होंने मैदान में तैनात पुलिस कर्मियों की परिचालनिक आवश्यकताओं पर भी प्रकाश डाला। समीक्षा के दौरान एसएसपी कठुआ ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्क और सक्रिय रहने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच मजबूत समन्वय की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि भविष्य की संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए अंतर-एजेंसी सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दौरान उनके साथ एसपी अपर कठुआ, एसडीपीओ बिलावर, डीएसपी पीसी मल्हार और एसएचओ बिलावर भी मौजूद रहे।