फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, security news

Kathua News: स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Wed, 13 Aug 2025 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 13 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
kathua news, security news
कठुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम की पड़ताल करती जिला पुलिस की बम निरोधक दस्ते की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। मंगलवार को जिला पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर को मैटल डिटेक्टर से खंगाला और उसके बाद पुलिस ने परिसर को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है।
समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल से एक दिन पूर्व जारी तैयारियों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। अभ्यास के दौरान जहां मुख्य अतिथि की भूमिका में युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुनील सिंह संब्याल ने तिरंगा फहराया और परेड़ की सलामी ली। प्रतिभागी टुकड़ियों ने परेड कमांडर डीएसपी अमीन भट्ट के नेतृत्व में कड़ा अभ्यास किया। जिला पुलिस के बैंड की धुन पर जारी अभ्यास में शामिल 50 टुकड़ियों ने तीन चक्र में अभ्यास किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के गतिविधि प्रभारी प्रवीण सिंह लखनपुरिया ने बताया कि इस समारोह को यादगार बनाने के लिए हर तरह की तैयारियों को पुख्ता किया जा रहा है। इसमें आज 50 टुकड़ियों ने कड़ा अभ्यास किया है। इसमें कठुआ जिला पुलिस के अलावा सीआरपीएफ, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, जिला पुलिस लाइन, होमगार्ड्स, एनसीसी के अलावा विद्यार्थियों की टुकड़ियां शामिल रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed