{"_id":"687e8fa1a9882b9ba7021b97","slug":"kathua-news-sanitation-worker-news-strike-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-122131-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी शहर की सड़कों पर जमा हुआ कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी शहर की सड़कों पर जमा हुआ कूड़ा
Tue, 22 Jul 2025 12:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
सोमवार सुबह हुई झमाझम बारिश के बाद शहर के मुख्य बाजार में दुकानों से सामने बहकर आया कचरा। संवाद
लोगों को कीचड़ से भरी गलियों और सड़कों से गुजरने में हुई परेशानी
कठुआ। पिछले 23 दिनों से जारी कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सोमवार को बारिश के कारण शहर की गलियां को कचरे से पटीं रहीं। इस दौरान लोगों को कीचड़ से भरी गलियों और सड़कों से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ा।
सुबह 7 बजे झमाझम बारिश का दौर शुरू होते ही शहर की गलियां और सड़कें पानी से लबालब हो गई। पानी के कारण गलियों और सड़कों के किनारे लगा कचरा बहकर रास्ते में फैल गया। कई स्थानों पर निकासी व्यवस्था ठप रही। सबसे खराब स्थिति शहर के मुख्य बाजार में देखने को मिली। यहां घुटनों तक भरा पानी और उसमें तैरती गंदगी व कचरा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना रहा। सुबह के समय जब दुकानदार दुकान खोलने के लिए आए तो उन्हें कचरे का सामना करना पड़ा। 10 बजे के बाद बारिश धीमी होने पर दुकानदारों ने दुकानें खोलीं।
शहर के बाजार में खरीदारी करने आए नरेश कुमार शर्मा ने कहा कि बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हुआ है। मगर मुख्य बाजार में जलभराव के साथ गंदगी परेशान कर रही है। शहर में सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले इस बाजार की हालत ठीक नहीं कही जा सकती है। उधर, दोपहर दो बजे तक जारी रही बारिश के कारण शहर के कोर्ट रोड, ओल्ड बस स्टैंड, वार्ड 10 को जाने वाले मार्ग, डीसी ऑफिस के पास सहित गली-मोहल्लों में भी
विज्ञापन
दिन भर जलभराव की स्थिति देखने को मिली।