फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, protest news, anti drug campaign news

Kathua News: नशे के खिलाफ पल्ली गांव में किया प्रदर्शन

Mon, 21 Jul 2025 01:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 21 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
kathua news, protest news, anti drug campaign news
चिट्टा भगाओ, देश को बचाओ के नारे लगाकर युवाओं से नशे से दूरी बनाने की अपील की
विज्ञापन

कठुआ। समाज में लगातार बढ़ रहे नशे के खिलाफ रविवार को गांव पल्ली के लोगों ने प्रदर्शन किया। नशा विरोधी कमेटी के बैनर तले महिलाओं सहित बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों ने जिला प्रशासन से नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने चिट्टा भगाओ, देश को बचाओ के नारे लगाकर युवा पीढ़ी से नशे से दूरी बनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि विभिन्न कंडी इलाके के गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ नागरिकों और बुद्धिजीवी लोगों की कमेटी गठित की गई है। इसका मकसद युवाओं को नशे से बचाना है। इससे पहले कमेटी के लोगों ने गांव में महिलाओं के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि वे गांव-गांव जाकर नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ एक मुहिम चलाएंगे ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से बचाया जा सके। वहीं, सुरजीत सिंह ने जिला प्रशासन से ड्रग डी-एडिक्शन सेंटर में अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध करवाने पर जोर दिया। इस मौके पर रविंद्र सिह, शशि पाल शर्मा, युद्धवीर सिंह, ओमकार सिंह सहित दर्जनों महिलाओं में प्रदर्शन में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed