फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, police martyrs

Kathua News: केजीएफ टीम और विक्की इलेवन ने जीते मुकाबले

Tue, 30 Dec 2025 01:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 30 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
kathua news, police martyrs
पुलिस माटियर्स टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता संवाद
14वां पुलिस मार्टियर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आठवां दिन
विज्ञापन


कठुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में चल रहे 14वें पुलिस मार्टियर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के आठवें दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। इस दौरान खेले गए पहले मैच में केजीएफ टीम ने हिल्स व्यू राजोरी को 4 विकेट से मात दी, जबकि दूसरे मैच में विक्की इलेवन पठानकोट ने जेकेपी कठुआ को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।

सोमवार को सुबह खेले गए पहले मैच में केजीएफ टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लिहाजा हिल्स व्यू राजोरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 169 रन बनाए। इसमें टीम के लिए निपिन शारदा ने 35 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 47 रन और वहीद ने 20 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाकर 32 रन बनाए।
विज्ञापन


लक्ष्य को हासिल करने उतरी केजीएफ टीम ने 19.4 ओवर में छह विकेट खोकर जीत दर्ज की। टीम की इस जीत में पहली पारी में बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए इम्तियाज ने 41 गेंदों पर 6 चौके और 8 छक्के शानदार 84 रन बनाए। अंकित नारवाल ने 39 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 44 रनों का योगदान देकर टीम की जीत को सुनिश्चित बनाया। इस मैच में इम्तियाज को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मुकाबला विक्की इलेवन पठानकोट और जेकेपी कठुआ के बीच खेला गया। इसमें जेकेपी कठुआ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। इस मुकाबले में विक्की इलेवन की घातक गेंदबाजी के सामने जेकेपी कठुआ की टीम बौनी साबित हुई और पूरी टीम मात्र 34 रन बनाकर 10.3 ओवर में ऑलआउट हो गई। इस मुकाबले में टीम की स्थिति का अंदाजा बल्लेबाजों के व्यक्तिगत स्कोर कार्ड पर नजर दौड़ाए तो शिवदत्त और तारिक दो बल्लेबाज रहे जिन्होंने 10 और 7 रनों की पारी खेली। अन्य खिलाड़ी केवल क्रीज पर आते और जाते ही दिखाई दिए।

इस छोटे से लक्ष्य के सामने विक्की इलेवन के बल्लेबाजों ने पूरी निर्भीकता से बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर मात्र 1.4 ओवर में बिना विकेट खोए 35 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली। इस पारी में टीम के ओपनर बल्लेबाज दीपांशु ने 7 गेंदों में एक के बाद एक 5 चौके व 1 छक्का जड़कर 27 रनों की पारी खेली। जबकि गेंदबाजी में प्रदीप पराशर ने 2 ओवर में 8 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उन्हें इस शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed