फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, parliwand news, smark damage news

Kathua News: पारलीवंड में निर्माण के एक महीने बाद धंसा स्मारक

Sun, 27 Jul 2025 01:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 27 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
kathua news, parliwand news, smark damage news
शहर के पारलीवंड में शहीद भगत सिंह चौक पर बनाया गया स्मारक कुछ दिनों में ही खराब होने पर रोष जता - फोटो : mathura
कठुआ। शहर के पारलीवंड में एक माह पूर्व बनाए गए त्रिमूर्ति स्मारक के प्लेट फार्म के धंसने पर स्थानीय युवाओं ने कड़ा रोष जताया।
विज्ञापन

युवाओं ने कहा कि स्मारक के निर्माण में जिस तरह की अनिमितता बरती गई है। वह सीधे तौर पर देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले बलिदानियों का अपमान है। स्मारक के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाते हुए विक्रमजीत वर्मा ने कहा कि स्मारक के निर्माण में शुरू से ही दोयम दर्जे का काम किया गया। जिसका परिणाम है कि त्रिमूति की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए बनाया गया प्लेटफार्म एक फीट तक धंस गया है। स्मारक के निर्माण में जिस सीमेंट का इस्तेमाल किया गया है। वह भी हाथ से टूट रहा है। यह सीधे तौर यहां किस तरह का निर्माण किया गया है, उसे दिखा रहा है।

वर्मा ने डीसी कठुआ द्वारा करवाए जा रहे विकास के कार्याें की मॉनीटिरिगं पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में करवाए जाने वाले निर्माण की जरूरत है। क्योंकि अगर वहां इस तरह का घटिया निर्माण किया गया तो आने वाले दिनों में वहां आने वाले सैकड़ों बच्चों और युवाओं का जीवन संकट में पड़ सकता है। वर्मा ने डीसी से जारी निर्माण के कार्य की खुद जांच करने के साथ स्मारक के निर्माण करने वाले ठेकेदार और इस कार्य की मॉनीटिंरिग करने के लिए लगाए कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed