फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, obc manch protest

Kathua News: प्रमाणपत्र जारी नहीं होने पर ओबीसी विकास मंच ने जताया रोष

Tue, 23 Dec 2025 02:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 23 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
kathua news, obc manch protest
शहरी क्षेत्र में रहने वाली सभी ओबीसी समाज की सभी जातियों को ओबीस प्रमाणपत्र दिए जाने की मांग कर
पुरानी व्यवस्था के तहत हटाई गई जाति के लोगों को लाभ देने की मांग की
विज्ञापन

कठुआ। शहरी क्षेत्र में रहने वाले ओबीसी समाज के कुम्हार, नाई, तेली और धोबी जातियों के लोगों को ओबीसी प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाने पर ओबीसी विकास मंच की कठुआ इकाई ने कड़ा रोष जताया है। सोमवार को शहर के पारलीवंड स्थित संत गोरा जी महाराज के मंदिर में जमा हुए ओबीसी समाज की विभिन्न बिरादरी के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और तुरंत पुरानी व्यवस्था के तहत हटाई गई जाति के लोगों को लाभ देने की मांग की।
इससे पूर्व मंदिर में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। प्रजापति सभा के प्रधान बिशनदास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ओबीसी समाज के इस मुद्दे पर चर्चा की गई। इसमें ओबीसी कैटेगरी से आने वाले विभिन्न बिरादरियों के सदस्यों ने संयुक्त रूप से इसके खिलाफ एक मंच पर आकर आवाज बुलंद करने पर सहमति बनाई।
विज्ञापन


इस मौके पर वक्ताओं में शामिल रमेश चंद्र ने कहा कि मंडल कमीशन की रिपोर्ट के लागू होने के बाद से देश में 40 से अधिक जाति के लोगों को ओबीसी कैटेगरी में रखा गया था। इन्हें समान रूप से इस कैटेगरी में आरक्षण का लाभ मिलता रहा है। मगर पिछले दिनों से प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में रहने वाले कुम्हार, नाई, तेली और धोबी का काम करने वाली जातियों को ओबीसी प्रमाण पत्र देना बंद कर दिया है। उन्हें इसका पता हाल के दिनों में विभिन्न केंद्रीय बलों और सेना में होने वाली भर्ती के दौरान पता चला है, जबकि इस कैटेगरी में आने वाले युवा आरक्षण का लाभ लेने के लिए ओबीसी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए डीसी के कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्पण वर्मा ने कहा कि ओबीसी समाज के कुम्हार, नाई, तेली और धोबी जातियों के लोगों को ओबीसी प्रमाण पत्र जारी न किए जाने का फैसला चोर दरवाजे से किया गया है। नियमों में किए जाने वाले बदलाव की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। सीधे तौर यह सोची-समझ़ी साजिश है जिसे लागू कर उनके समाज को बांटने का प्रयास किया गया है। मंच के बैनर तले प्रदर्शन करने वाले लोगों ने मांग की सभी ओबीसी समाज के लोगों को ओबीसी प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग की। इस मौके पर पूरन सिंह, प्रीतम चंद, बनारसी लाल, मोहम्मद इकबाल, कैप्टन देव राज वर्मा, जगदीश राज, विशंभर दास, ठाकुर दास, संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed