फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: घर से पांच सौ मीटर दूर जाते हैं तब होती है फोन पर बात

Sun, 05 Nov 2023 06:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 05 Nov 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
kathua news
गांव में नहीं रहता नेटवर्क, लोगों ने प्रशासन से समस्या का संज्ञान लेने की मांग उठाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महानपुर। महानपुर तहसील के लगते गांव धमलाड के लोग आज भी मोबाइल होने के बावजूद इसकी सुविधा से वंचित हैं। किसी सगे संबंधी से बात करने के लिए ग्रामीणों को अपने घरों से करीब पांच सौ मीटर बाहर जाना पड़ता है। गांव की 2000 से अधिक की आबादी मोबाइल नेटवर्क की समस्या से प्रभावित है। इससे सबसे ज्यादा परेशानियां विद्यार्थियों को पेश आ रही हैं। मोबाइल नेटवर्क न होने से विधार्थी ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।

लोगों ने प्रशासन, बीएसएनएल और दूसरी कंपनियों से गांव में टावर लगाने की मांग की है। स्थानीय लोग यशपाल सिंह और वकील कुमार ने बताया कि मोबाइल नेटवर्क कम होने के कारण उपभोक्ता काफी परेशान हैं। लोग घर में मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण वह देश दुनिया से कटे हुए हैं। इस बारे में कई बार सरकार और बीएसएनएल के अधिकारियों को भी अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन, अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया और समस्या जस की तस बनी हुईं हैं। लोगों ने बताया कि गांव के ज्यादातर क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलता है। अन्य इलाकों में लगाए गए मोबाइल टावरों से गांव में बहुत कम नेटवर्क मिलता है। इससे लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने मांग की है कि गांव में जल्द मोबाइल टावर स्थापित कर समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed