फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: डेंगू के 5 चिकनगुनिया के 2 मामले आए सामने

Fri, 27 Oct 2023 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 27 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
kathua news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिला में डेंगू के साथ-साथ चिकनगुनिया ने भी पैर पसारने शुरु कर दिए हैं। वीरवार को जिला में 5 लोगों की डेंगू और 2 लोगों की चिकनगुनिया रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। स्वास्थ्य विभाग से जुटाई जानकारी के मुताबिक जिला में जून से अब तक डेंगू के 409 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि, अक्तूबर के पहले सप्ताह से मिलने शुरु हुए चिकनगुनिया के मामलों की संख्या भी 14 हो चुकी है। बता दें, जिला में डेंगू के साथ-साथ अब चिकनगुनिया ने भी रफ्तार पकड़नी शुरु कर दी है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को भी अनेक मोहल्लों में एंटी लारवा दवा का छिड़काव किया गया और लोगों को डेंगू और चिकनगुनिया के बारे जागरूक किया गया। जानकारी देते मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश मगोत्रा ने बताया कि जिला में अब तक मिले 409 डेंगू मरीजों में से 329 मरीज रिकवर हो चुके हैं। जबकि, चिकनगुनिया के कुल मिले 14 मरीजों में से 2 रिकवर हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की 14 टीमें लगातार विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरुक कर रही हैं और यही टीमें रोजाना विभिन्न क्षेत्रों में एंटी लारवा दवा का छिड़काव कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को लगातार जागरुक किया जा रहा है। इसके बावजूद डेंगू और चिकनगुनिया के मामले मिल रहे हैं। कहा कि लोग जागरुक होंगे तो डेंगू और चिकनगुनिया का खतरा कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed