फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: किसी कीमत पर राजबाग में नहीं बनने देंगे अंडरपास-

Mon, 02 Oct 2023 05:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 02 Oct 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
kathua news
राजबाग के दुकानदारों व स्थानीय लोगों ने अंडरपास के विरोध में जताया रोष
विज्ञापन

-चंद लोगों की ओर से फैलाया जा रहा भ्रम, अंडरपास से बढ़ेंगी मुश्किलें

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। राजबाग में किसी कीमत पर अंडरपास नहीं बनने दिया जाएगा। यहां केवल पिलर माउंटेड फ्लाईओवर ही बनाया जाना चाहिए। इसके लिए वह संघर्ष तेज करेंगे। उक्त बात राजबाग के मुख्य बाजार में स्थानीय दुकानदारों और निवासियों ने कही। इस दौरान, परमजीत सिंह, परमिंदर सिंह, रिकव कोहली, करणवीर सिंह, रसविंदर सिंह, परविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, अजीतपाल सिंह सहित अन्य दुकानदारों ने कहा कि राजबाग में अंडरपास बनाए जाने को लेकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। जबकि, यहां के लोग पिलर माउंटेड फ्लाइओवर की मांग पिछले 3 महीने से कर रहे हैं।
आगे उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने विरोध दर्ज करवाते हुए अंडरपास का काम भी बंद करवाया था। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात भी की। डॉ. जितेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया था कि लोगों की मांग के अनुसार काम करवाया जाएगा। इसके अलावा दुकानदारों ने नितिन गडकरी से मुलाकात कर अपनी दिक्कतों को उनके समक्ष रखा था। उन्होंने भी दुकानदारों को आश्वासन दिया है। दुकानदारों ने कहा कि अगर दोबारा यहां अंडरपास का काम शुरु करवाया तो एनएचएआई को दुकानदारों का विरोध सहना पड़ेगा।
विज्ञापन

8 स्कूलों के विद्यार्थियों को होगी दिक्कत, दिन भर रहेगा जाम

दुकानदारों ने बताया कि राजबाग के पास बने 5 से 8 स्कूलों के 3 हजार विद्यार्थी रोजाना यहां से गुजरते हैं। इसके अलावा, गुरुद्वारा साहिब और जसरोटे वाली माता का मंदिर, वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी, महानाल मंदिर समेत अन्य कई ऐसे स्थान हैं, जहां के लिए रोजाना सैंकड़ों वाहन यहां से गुजरते हैं। अगर अंडरपास बना तो सड़क संकरी हो जाएगी और सारा दिन ट्रैफिक जाम रहेगा। इसके अलावा दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित होगी। दुकानदारों ने कहा कि व्यवस्थित ट्रैफिक और लोगों की सहूलियत को देखते हुए ही 3 महीने से संघर्ष किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हमारा नाम लेकर कुछ लोग कर रहे गुमराह



अजीतपाल सिंह बबलू, रसविंदर सिंह और करणवीर सिंह ने कहा कि उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों को व्यापार मंडल प्रधान अमरजीत सिंह गुमराह कर रहे हैं। इसे दुकानदार कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। आगे उन्होंने बताया कि प्रधान जगह-जगह यह प्रचार कर रहे हैं कि लोग अंडरपास की मांग कर रहे हैं, जबकि असलियत में लोग पिलर माउंटेड फ्लाईओवर चाहते हैं। प्रधान की ओर से अंडरपास का क्रेडिट लिया जा रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि अंडरपास बनने के बाद सदियों तक स्थानीय लोगों को संताप झेलना पड़ेगा। दुकानदारों ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रशासन और सरकार लोगों की इस मांग को जरूर पूरा करेगा। इस मौके पर अजीतपाल सिंह, गुरनाम सिंह, चरणजीत, लक्की, चरणप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह, सुरेश, राजिंदर, नरेश, साहिल, सोमराज व अन्य उपस्थित थे।

उपायुक्त से की थी अंडरपास की मांग-अमरजीत सिंह

व्यापार मंडल प्रधान अमरजीत सिंह का कहना है कि उन्होंने उपायुक्त से अंडरपास की मांग की थी। उन्होंने मांग पूरी की। अंडरपास बनने से लोगों को सहूलियत मिलेगी। इसके बावजूद अगर लोग फ्लाईओवर चाहते है तो सरकार से मांग करना उनका अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed