फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: 3 नए मामले आए, जिला में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 174 पहुंचा

Fri, 29 Sep 2023 12:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 29 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
kathua news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले में वीरवार को डेंगू के 3 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिला में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 174 पहुंच गया। बता दें, अब तक मिले कुल मरीजों में अधिकतर मरीज शहरी इलाके से संबंधित है। बता दें, इस सीजन के दौरान 15 जून से लेकर 28 सितंबर तक 174 मरीज सामने आ चुके हैं। जिनमें से 140 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि अन्य 34 मरीजों का इलाज चल रहा है। एक्टिव चल रहे मरीजों में अधिकतर लोग होम आइसोलेट हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश मगोत्रा ने बताया कि वीरवार को जिला के सबसे अधिक प्रभावित अरूण नगर, इंडस्टि्रयल एरिया, सुजानपुर, बिलावर व उप जिला अस्पताल बिलावर के पास के इलाके में स्वास्थ्य विभाग ने स्प्रे करवाई। बताया कि मंगलवार और बुधवार को डेंगू पॉजिटिव पाए गए लोगों के पारिवारिक सदस्यों के खून के सैंपल लिए गए। इस दौरान आसपास के 50 घरों में सर्वे किया गया और लारवा टीमों ने घरों में जाकर जांच की। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की 6 टीमों ने जिला भर के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान भी चलाया। वहीं, नगर परिषद ने वार्ड 14 और 16 में फॉगिंग करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed