फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा सोशल मीडिया

Mon, 09 Oct 2023 07:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 09 Oct 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
kathua news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कठुआ में एक सोशल मीडिया और आईटी की वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष गोपाल महाजन की अध्यक्षता में आयोजित वर्कशॉप में मुख्य रूप से प्रदेश सोशल मीडिया को-इंचार्ज मंजीत सिंह जसरोटिया के साथ जिला उपाध्यक्ष व सोशल मीडिया जिला कठुआ प्रभारी तिलक राज भगत भी उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया इंचार्ज नंदन खजुरिया की देखरेख में आयोजित वर्कशॉप में पूरे जिले के विभिन्न मंडलों के सोशल मीडिया इंचार्ज उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा की आज का युग सोशल मीडिया का युग है। आज सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को हर समय हर एक खबर पहुंचती है। लिहाजा कोई भी सोशल मीडिया के साथ जुड़कर पूरे देश के साथ जुड़ा रहता है। उन्होंने सभी मंडलों के सोशल मीडिया के इंचार्ज को इसी सोशल मीडिया का सही उपयोग कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार की हर एक योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने को कहा। वहीं, प्रदेश सोशल मीडिया को-इंचार्ज ने भी सोशल मीडिया को ऐसी ताकत बताया जिसके माध्यम से दुनिया भर को बस एक क्लिक से जोड़ दिया है। लिहाजा हम घर पर बैठकर हर एक पल सोशल मीडिया के माध्यम से ही जनता को जागृत कर सकते है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने को लेकर सभी से अपना अपना कार्य करने को कहा और साथ ही पार्टी के द्वारा दिए कार्यों को भी सभी के साथ सांझा किया और सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया का महत्व समझाया और सोशल मीडिया में हम और नया क्या क्या कर सकते है इस वर्कशॉप के माध्यम से सभी को प्रेरित किया। इस वर्कशॉप में जिला सोशल मीडिया को इंचार्ज सुरिंदर सिंह, रजत खुल्लर, आईटी इंचार्ज दीपक अबरोल के अलावा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed