{"_id":"6519c62f5e7ee62b930b52e6","slug":"kathua-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-3210-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सरकारी बस बंद होने से दूर हुआ जम्मू, प्रशासन बेखबर, लोग मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सरकारी बस बंद होने से दूर हुआ जम्मू, प्रशासन बेखबर, लोग मजबूर
Mon, 02 Oct 2023 06:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 02 Oct 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
तीन माह पहले शुरू हुई थी जम्मू से बदनोता के लिए जेकेआरटीसी की बस सेवा
लोगों ने समस्याएं उजागर कर सुविधा बहाल करने की लगाई गुहारदूरदराज के दर्जनों गांवों की चालीस हजार आबादी है निर्भर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। जम्मू से बदनोता के लिए तीन माह पहले शुरू की गई जेकेआरटीसी बस सेवा 15 दिन से बंद है। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश प्रशासन से जल्द बस सेवा को बहा कर दूरदराज के दर्जनों गांवों के लोगों को राहत प्रदान करने की अपील की है।
लोहाई मल्हार ब्लॉक के चेयरमैन कमल कुमार सहित अन्य लोगों ने रविवार को नांनगला गांव में इस संबंध में प्रेसवार्ता आयोजित की। इसमें ब्लॉक चेयरमैन ने बताया कि जम्मू से बदनोता गांव के लिए तीन माह पहले बस सेवा शुरू की गई थी। यह बस जम्मू से सुबह नौ बजे बदनोता के लिए रवाना होती थी। बिलावर से होकर गंतव्य तक पहुंचती थी। 15 दिनों से बस सेवा बंद होने से दूर दराज की करीब चालीस हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। मौजूदा समय में लोगों को जम्मू पहुंचने के लिए कई वाहन बदलने पड़ रहे हैं। इससे समय सहित आर्थिक नुकसान हो रहा है। इस संदर्भ में एडीसी बिलावर को भी कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने सरकार से जल्द बस सेवा को बहाल करने की मांग उठाई है। इस मौके पर अर्जुन सिंह, हर्ष सिंह, जगदीश राज, बीना देवी, निशा देवी और सीमा देवी आदि मौजूद रहे। इस संबंध में एडीसी बिलावर विनय खोसला के मोबाइल नंबर पर दो बार संपर्क किया गया, लेकिन बात नहीं हो पाई है।