{"_id":"6507586d5c8357981208cc94","slug":"kathua-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-2758-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जोरदार बारिश से पानी निकासी की प्रबंधों की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जोरदार बारिश से पानी निकासी की प्रबंधों की खुली पोल
Mon, 18 Sep 2023 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। सफाई व्यवस्था को लेकर नगर कमेटी बिलावर की ओर से किए जाने वाले दावों की रविवार को बारिश ने पोल खोल दी। लगभग 2 घंटे की जोरदार बारिश कस्बे के मुख्य सड़क से लेकर गली-मोहल्लों में जल भराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, लोगों ने नगर कमेटी के खिलाफ रोष जताया।
ओम प्रकाश, श्याम लाल, संजय शर्मा और अन्य लोगों ने बताया कि अक्सर जोरदार बारिश होने के बाद लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है। नगर कमेटी की ओर से नालों और नालियों की समय पर सफाई न करना इसका मुख्य कारण है। पिछले कई वर्षों से नगर कमेटी के अलग-अलग स्थानों पर पेश आने वाली जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है। कस्बे के मुख्य बाजार में बनाई गई अंडर ग्राउंड नाली की साफ-सफाई पर ध्यान न देने की वजह से मुख्य बाजार की गली से पैदल गुजरने वाले राहगीरों को परेशान होना पड़ा। राहगीरों को कटली मोड पर जलभराव से अधिक परेशान होना पड़ा। जोरदार बारिश के बाद उप मंडल से बहने वाले बरसाती नदी और नालों का जलस्तर बढ़ गया, इस कारण दो दरियाओं के बीच में बसे बैरिल गांव का सड़क संपर्क अन्य इलाकों से कट गया। दूर-दराज इलाकों को जोड़ने वाली मछैडी सड़क, धार डूगनू सड़क और अन्य कई लिंक मार्गों पर फिसलन बढ़ जाने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पॉलिथीन बना जलभराव का बड़ा कारण
सरकार की ओर से कई बार पॉलिथीन पर रोक लगाने के आदेश दिए जा चुके हैं लेकिन उसके बावजूद इलाके में पॉलिथीन का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। नगर कमेटी की ओर से पॉलिथीन पर रोक लगाने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन इसके प्रयोग को रोकने के लिए कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। बारिश के बाद गलियों और नालियों से बहती हुई पॉलिथीन को स्थानीय दुकानदारों और कई अन्य लोगों ने नालियों से बाहर निकाला। इसके बाद जलभराव वाले स्थानों पर आवागमन करने के लिए लोगों को थोड़ी राहत मिली।