फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फसल समेटने में जुटे किसान

Sun, 05 Nov 2023 06:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 05 Nov 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
kathua news
पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किए जाने से चिंतित हैं किसान, वहीं फसल काटने के लिए नहीं मिल रहे मजूदर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


हीरानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से कुछ दिन पहले अरनिया सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के बाद से हीरानगर सेक्टर में तारबंदी से सटे इलाकों में किसानों ने फसल कटाई का काम तेज कर दिया है। किसान दिन भर खेतों में काम कर जल्द से जल्द फसल समेटने में जुटे हुए हैं। हालांकि पिछले साल की तुलना में किसानों को फसल कटाई के लिए मजदूर और पर्याप्त कंबाइन नहीं मिले हैं, जिसकी वजह से उन्हें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं जिला प्रशासन ने भी किसानों से जल्द फसल समेटने की अपील की है और यह आश्वासन भी दिया है कि अगर उन्हें किसी तरह की सहायता की जरूरत पड़ती है तो हर संभव सहायता की जाएगी। बुधवार को सीमावर्ती गांव लौंडी में ब्लॉक दिवस कार्यक्रम के दौरान जिला उपयुक्त राकेश मिन्हास ने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि आने वाले शुक्रवार तक फसल की कटाई का काम पूरा कर लें । शुक्रवार को बोबिया गांव में भी सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने किसानों से बैठक कर फसल की कटाई का काम जल्द पूरा करने की अपील की। किसानों का कहना है कि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता है कभी भी वह इस इलाके में भी गोलाबारी कर सकता है इसलिए जल्द से जल्द फसल समेटने में ही बेहतरी है।
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़पुर निवासी सूरज प्रकाश ने कहा अरनिया सेक्टर में गोलाबारी के बाद से इस इलाके में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। सभी किसान धान की फसल की कटाई में जुटे हुए हैं। दिनभर किसान खेतों में काम कर रहे हैं और यही कोशिश है कि जितना जल्दी हो सके फसल समेट कर घर पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा सीमा पर फिर से डर के माहौल के चलते कटाई के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं और इस बार कंबाइन भी नाम मात्र ही इस इलाके में आए हैं। जिस वजह से कटाई में समय लग रहा है।
----------------------------------

रूप लाल ने कहा पाकिस्तान भरोसे लायक मुल्क नहीं है हमें पहले ही यह आशंका थी कि वह सीजफायर का उल्लंघन करेगा और वही हुआ। अब हमारे लिए समस्या यह है कि न तो हमें कटाई के लिए मजदूर मिल रहे हैं और न ही कंबाइन। इसलिए पूरा परिवार दिन भर खेत में धान कटाई और उसे झाड़ने का काम कर रहा है। अभी भी बहुत से इलाके में कटाई का काम बाकी है ऐसे में अगर पाकिस्तान यहां गोलाबारी करता है तो किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि उनके गांव में अभी भी कई बनकर बनाने का काम भी बाकी है। बेहतर होगा प्रशासनिक अधिकारी इलाके का दौरा कर स्थिति का जायजा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article