{"_id":"6478ec3f70a21d873501e004","slug":"kathua-news-kathua-news-c-10-1-jam1016-130477-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बदहाल मार्ग को बनाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बदहाल मार्ग को बनाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
Fri, 02 Jun 2023 04:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 02 Jun 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड 6 से मोहल्ला कूट को जोड़ने वाले रास्ते की दयनीय दशा को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा नगर कमेटी के खिलाफ फूट पड़ा। वार्ड नंबर 6 के लोगों ने रतनू पत्नी विल्सन के नेतृत्व में प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले कई सालों से वह मांग कर रहे हैं कि वार्ड 6 को जोड़ने वाले रास्ते को पक्का किया जाए लेकिन इस संबंध में सरकार ने कोई संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने बताया कि बारिश होने के बाद मोहल्ले को जोड़ने वाले रास्ते पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार इस संबंध में प्रशासन को अवगत करवाया है लेकिन किसी ने भी नगर कमेटी के वार्ड 6 को जोड़ने वाले रास्ते को आजतक ठीक नहीं किया। प्रदर्शनकारियों में वार्ड 6 के कई लोग और कई विद्यार्थी भी मौजूद रहे।