{"_id":"63c937dfd5b6483d42475f3e","slug":"kathua-news-kathua-news-c-10-1-27658-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सड़क को पक्का करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सड़क को पक्का करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। तहसील की पंचायत मकवाल में ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली कच्ची सड़क मकवाल के वार्ड 7 से तूताडंगा आली वार्ड 6 तक इन दिनों खस्ता हालत में है। सड़क कई जगह किनारे से बह गई है तो कहीं गहरे गड्ढे सड़क के बीच बन चुके हैं। इससे वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई है। स्थानीय पंच विष्णो देवी ने कहा कि यह सड़क मकवाल पंचायत के मध्य में स्थित है जो लगभग 5 किलोमीटर तक दो हजार से ज्यादा लोगों की आवाजाही का साधन है।
पिछली बरसात में सड़क के कई जगह बहने के कारण और पानी का तेज बहाव सड़क के बीचोबीच होने से सड़क कई जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे निजी वाहनों के साथ ट्रैक्टरों की आवाजाही भी बंद हो गई है और लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। लोगों ने मांग की कि सड़क को नाबार्ड के अंतर्गत लाया जाए और जल्द इस सड़क को पक्का किया जाए। मकवाल निवासी थोड़ू राम, कृष्ण चंद, प्रेम कुमार, जट्टू, दास कुमार, गौरी शंकर, मुंशी राम, पूर्ण चंद और कालू चंद ने सरकार से मांग की कि जल्द इस सड़क को नाबार्ड के अंतर्गत रखा जाए और इस सड़क की मरम्मत के साथ इसे पक्का भी किया जाए।