{"_id":"68f00074bee6391079060ec4","slug":"kathua-news-health-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-125171-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डेंगू के 27 नए मामले, शहर से मिले 12 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डेंगू के 27 नए मामले, शहर से मिले 12 संक्रमित
Thu, 16 Oct 2025 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
शहर के कई वार्डों से 12 और हीरानगर, बिलावर, बसोहली, बनी और कठुआ के ग्रामीण इलाके से आए 15
कठुआ। जिले में आए दिन आने वाले डेंगू के मामले अब बेकाबू होते जा रहे हैं। बुधवार को जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 27 नए मरीज के सामने आने की पुष्टि हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार सामने आने वाले मरीजों में 12 मरीज कठुआ शहर के विभिन्न वार्डों से पाए गए हैं। वहीं, अन्य मरीज हीरानगर, बिलावर, बसोहली, बनी सहित कठुआ ग्रामीण इलाके के बताए गए हैं। इससे साफ है कि अब डेंगू सिर्फ शहर या आसपास के गांव तक सीमित नहीं रहा है बल्कि उसने पूरे जिले में अपने प्रसार लिए हैं।
जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक सामने आए 541 मरीजों में 395 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। ताजा सामने आए नए डेंगू के मरीजों में तीन मरीजों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। वहीं, अन्य को विभाग की निगरानी में उपचार की सभी सुविधाएं उनके घर पर ही उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
उधर, बड़ी संख्या में डेंगू के नए मरीज के सामने आने के बाद विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में मच्छररोधी कीटनाशक के छिड़काव के लिए अभियान शुरू किया। इसमें करीब तीन हजार घरों में स्वास्थ्य कर्मियों ने जाकर न केवल लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी बल्कि अपने घरों के आसपास किसी तरह का भी जल भराव न होने देने की अपील की।
आम लोगों के डेंगू के बचाव के लिए जा रहे प्रयास में उनके विभाग का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि लोग अपने घरों के आसपास सफाई रखें और किसी तरह का जल भराव न होने दे। लोगों को सुबह और शाम के वक्त विशेष रूप से पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने को प्राथमिकता दिए जाने की अपील की।
- डॉ. विजय रैना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी