फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, gatti dam effected news

Kathua News: गत्ती डैम प्रभावितों का हक दिलाने के लिए एसडीएम से मिले विधायक

Tue, 29 Jul 2025 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 29 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
kathua news, gatti dam effected news
एसडीएम कार्यालय बनी में एनएचपीसी के अ​धिकारियों, विधायक और प्रशासन के सामने लोगों की मांग रखते 
कठुआ/बनी। हक के लिए दरबदर हो रहे गत्ती डैम के प्रभावितों ने सोमवार को प्रभावितों ने विधायक की अगुवाई में एसडीएम संदीप कुमार से मुलाकात की। लोगों ने समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि एनएचपीसी की ओर से बनाए गत्ती डैम के प्रभावितों को आज तक हक नहीं दिया है। इस डैम के निर्माण में गांव के लोगों के घर अाैर जमीन सब कुछ खत्म हो गया है। लोगों को हक दिलाने के लिए गत दिनों एनएचपीसी के जीएम से मुलाकात की थी। जीएम ने माना था कि डैम के प्रभावितों को नौकरियां नहीं मिली हैं। साथ ही माश्का की तरह इस क्षेत्र में जनसुविधाओं के विकास के लिए एनएचपीसी ने काम नहीं किया है। एसडीएम के साथ बैठक के दौरान इन सभी मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें डैम के वास्तविक प्रभावितों को नौकरियां देने, डैम से निकलने वाले टेंडर नोटिस की जानकारी सबसे पहले स्थानीय लोगों से साझा करने सहित गत्ती के लिए स्कूल बस दिए जाने की मांग की गई। इस मौके पर भाजपा नेत्री काजल ठाकुर ने गत्ती के लोगों का समर्थन करते उन्हें नौकरियां देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इलाके में सीएसआर के तहत होने वाले विकास दिखाई नहीं देते हैं। इस कारण डैम के निर्माण का लोगों को फायदा नहीं मिल
विज्ञापन

पाया है। उन्होंने प्रशासन से गत्ती के डैम प्रभावितों को उनका हक दिलाने के लिए कदम उठाने की मांग की। साथ ही लोगों ने हक लेने के लिए आने वाले दिनों में आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed