फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, fruit rates rise news, public news

Kathua News: सब्जियों के भाव बढ़े, जनता की रसोई पर असर

Mon, 28 Jul 2025 01:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 28 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
kathua news, fruit rates rise news, public news
रोजमर्रा की खरीदारी में 50 प्रतिशत तक घटी सब्जियों की हिस्सेदारी
विज्ञापन

कठुआ। बरसात में कठुआ शहर के बाजारों में सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं। सुलभ सब्जियां दोगुने भाव पर बिकने का सीधा असर आम उपभोक्ता की रसोई पर पड़ा है। रोजमर्रा की खरीदारी में सब्जियों की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत तक घट गई है।

सब्जियों के भाव का सबसे ज्यादा असर बरमोरा थोक मंडी में देखा जा रहा है। यहां आमतौर पर सुबह 10 बजे तक चहल-पहल रहती थी अब आठ बजे तक ही मंडी सिमटने लगी है। दुकानदारों के अनुसार इस मौसम में सब्जियां पहाड़ी इलाकों से आती हैं जिनके परिवहन में भाड़ा अधिक लगता है। बरसात के कारण सड़ने की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में सब्जियों का महंगा होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन



सब्जियों के बढ़ते भाव ने आम ग्राहक को इससे दूरी बनाने पर मजबूर कर दिया है। राहत की बात यह है कि आलू, प्याज, लहसुन और मिर्च के भाव अब तक स्थिर हैं वरना गुजारा करना भी मुश्किल हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिता शर्मा, स्थानीय महिला
हरी सब्जियों के दाम बढ़ने के बाद से इनकी खपत में भारी गिरावट आई है। इसके चलते सब्जी मंगवाना कम कर दिया है।
- दर्शन कुमार, थोक सब्जी विक्रेता
अब मंडी आना सिर्फ समय बिताने जैसा हो गया है। खरीदार बहुत कम दिखाई देते हैं।
- परीक्षित शर्मा
हर साल बरसात में सब्जियों के दाम बढ़ते हैं। मगर इस बार ग्राहक पूरी तरह से गायब हैं।
- गोल्डी कुमार
एक ओर बाजार में हरी सब्जियों के भाव तेजी से बढ़े हैं। कंडी इलाके में लोगों के घरों में भिंडी, करेला, तरोई, लौकी और खीरा तैयार हो रहे हैं। इसका भी असर सब्जी बाजार पर पड़ा है।
- रोशन, सब्जी विक्रेता

थोक मंडी के भाव

सब्जी 20 दिन पहले भाव अब
भिंडी 45 रुपये 50 रुपये
मटर 65 रुपये 120 रुपये
फली 50 रुपये 90 रुपये
टमाटर 55 रुपये 110 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed