फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, floriculture director news, visit news

Kathua News: बागवानी निदेशक ने किया जिले का दौरा

Sun, 20 Jul 2025 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 20 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
kathua news, floriculture director news, visit news
कठुआ। निदेशक बागवानी जम्मू गूल सय्यद ने शनिवार को कठुआ जिले का दौरा कर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने हीरानगर ब्लॉक के पथवाल गांव में किसान के खेत में सिट्रस पौधा रोपित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। निदेशक ने किसानों से संवाद कर क्षेत्र में उच्च घनता पौधरोपण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने किसानों से केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही किसानों से आग्रह किया कि वे पौधरोपण के लिए सरकारी फल पौधा नर्सरियों से ही पौधे प्राप्त करें। इससे पूर्व मुख्य बागवानी अधिकारी ने किसानों से विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर अपने सामाजिक-आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने का आह्वान किया। इसी क्रम में निदेशक ने खानपुर, बरनोटी व चक क्षेत्रों में लीची एवं आम के पौधे लगाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed