{"_id":"6887ceebef8ee35a5f03c9cc","slug":"kathua-news-electricity-department-news-connection-cut-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-122373-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अवैध कनेक्शनों और बकायादारों को झटका, 85 कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अवैध कनेक्शनों और बकायादारों को झटका, 85 कनेक्शन काटे
Tue, 29 Jul 2025 12:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
- 30 फीसदी बढ़ा राजस्व, 16 फीसदी बिजली की मांग भी बढ़ी
- कठुआ सब डिवीजन में 406 करोड़ के लक्ष्य के विपरीत चार महीने में 100 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्रित
कठुआ। साल की पहली तिमाही में उपभोक्ताओं को बिजली का जोरदार झटका लगा है। विभाग ने कठुआ सब डिवीजन में 30 फीसदी ज्यादा राजस्व वसूला है। 406 करोड़ रुपये के सालाना लक्ष्य के विपरीत जुलाई महीने के अंत से पहले विभाग ने 100 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार की झोली में डाल दिया है।
जिले में बिजली की बढ़ती मांग और अवैध कनेक्शनों के जंजाल के बीच विभाग ने पिछले कुछ महीने में जमकर कार्रवाई को अंजाम दिया है। फ्लैट रेट पर चल रहे कनेक्शनों की रीडिंग तेज हो गई है। वहीं, स्मार्ट मीटर प्रक्रिया तेज होने के बाद विभाग की झोली में राजस्व भी बढ़ने लगा है। कनेक्शन नियमित होने और बिजली चोरी रुकने से बीते साल के मुकाबले 30 फीसदी राजस्व वसूली में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहली तिमाही में विभाग ने 52 हजार उपभोक्ताओं से बिजली खपत की एवज में 85 करोड़ से अधिक राजस्व वसूला है।
स्मार्ट मीटर लगने और कनेक्शन नियमित होने के बीच कठुआ सब डिवीजन में 16 प्रतिशत तक खपत और बिजली की मांग बढ़ गई है। कठुआ सब डिवीजन में अब तक 15 प्रतिशत स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। सोमवार को विभागीय टीमों ने 85 व्यवसायिक, औद्योगिक और घरेलू कनेक्शनों पर कार्रवाई करते हुए बिजली काट दी। इसके बाद कुछ उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व हासिल होने के बाद बिजली चालू कर दी।
विज्ञापन
जुलाई महीने के अंत तक 100 करोड़ का राजस्व हासिल किया गया है। अवैध कनेक्शनों के खिलाफ रोजाना अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से अपील है कि अपने कनेक्शन नियमित करवाएं और कार्रवाई से बचें।
- सुनील शर्मा, सहायक कार्यकारी अभियंता
कठुआ सब डिवीजन, बिजली विभाग