फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, education news

Kathua News: जिले के सभी शिक्षा जोनों में संविधान की प्रस्तावना वाचन गतिविधि करवाई

Mon, 28 Jul 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 28 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
kathua news, education news
कठुआ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बसोहली की ओर से जिले के सभी 12 शिक्षा जोनों में संविधान की प्रस्तावना वाचन गतिविधि का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन डाइट बसोहली प्रधानाचार्य बीके पाठक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शहर में मुख्य समारोह राजकीय मिडिल स्कूल-ए में आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक साथ भारत के संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। कार्यक्रम में डीएनओ सुरिंद्र मध्याल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना के इतिहास, महत्व और सार पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत भाषण दिया। उन्होंने बताया कि कि कैसे प्रस्तावना भारतीय संविधान की नींव के रूप में कार्य करती है। इसकी मदद से राष्ट्र का मार्गदर्शन करने वाले मूलभूत सिद्धांतों और उद्देश्यों को रेखांकित किया जाता है। कार्यक्रम का समन्वयन जेडएनओ विनय कुमार ने किया। इस मौके पर प्रतिभागियों को संविधान और देश के लोकतांत्रिक ढांचे को आकार देने में प्रस्तावना की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed