{"_id":"68eac21bd9470c49d6059e19","slug":"kathua-news-e-riksha-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-125039-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: ई-रिक्शा चालक वसूल रहे निर्धारित से ज्यादा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: ई-रिक्शा चालक वसूल रहे निर्धारित से ज्यादा किराया
Sun, 12 Oct 2025 02:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
बिलावर। लोगों ने ई-रिक्शा चालकों पर सरकार की ओर से निर्धारित किए गए किराये से अधिक किराया वसूलने के आरोप लगाए हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि ई-रिक्शा पर मात्र डेढ़ से दो किलोमीटर यात्रा करने पर ई-रिक्शा चालक सवारियों से 20 रुपये किराया वसूल रहे हैं।
मनोहर लाल, पंकू राजपूत, नीलम कुमार और गिरधारी लाल बताया कि दो महीने पहले यातायात विभाग ने मनमाना किराया वसूलने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया था। इसके बाद कुछ दिनों तक ई-रिक्शा चालक लोगों से निर्धारित किराया वसूलते रहे। मगर अब फिर मनमाना किराया वसूलना शुरू कर दिया है। लोगों ने अधिक किराया वसूलने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ ट्रैफिक विभाग से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।