{"_id":"6883e4a2141155d0dc0b0432","slug":"kathua-news-e-app-news-health-department-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-122263-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: ई-सेहत एप से जुड़ें, पाएं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: ई-सेहत एप से जुड़ें, पाएं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
Sat, 26 Jul 2025 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
ई-सेहत एप के बारे में जानकारी देते मुख्य चिकित्सा अधिकारी। संवाद
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बैठक में दी एप की विस्तृत जानकारी
कठुआ। जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से शुरू की गई ई-सेहत एप को लेकर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैणा ने शुक्रवार को बैठक की। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से इस डिजिटल स्वास्थ्य पहल से जुड़ने की अपील की।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ई-सेहत एप से नागरिक स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं। इसमें डॉक्टर की अपॉइंटमेंट, स्वास्थ्य रिकॉर्ड, दवाओं की जानकारी और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ शामिल हैं। यह एप विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लोगों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंजीकृत नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पताल तक की सेवाओं में पारदर्शिता और गति मिलेगी। साथ ही एप से स्वास्थ्य विभाग को भी नागरिकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने और योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मीडिया से अनुरोध किया कि वे इस एप के प्रचार-प्रसार में सहयोग करें।