{"_id":"688298cbe064649e8401cff7","slug":"kathua-news-diet-news-education-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-122230-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डाइट ने किया स्कूलों का दाैरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डाइट ने किया स्कूलों का दाैरा
Fri, 25 Jul 2025 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
बरनोटी जोन के एक सरकारी स्कूल का निरीक्षण करती डाइट टीम। स्रोत विज्ञप्ति
कठुआ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) ने बरनोटी जोन के स्कूलों का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य डाइट बीके पाठक के निर्देशानुसार निरीक्षण दल में शामिल डाइट कठुआ के विभागाध्यक्ष जय भारत और वरिष्ठ व्याख्याता विकास मलपोत्रा शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान डाइट टीम ने समय सारिणी को सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। कक्षा चार व पांच के विद्यार्थियों से संवाद के दौरान शिक्षिका रेखा देवी को पढ़ने-लिखने के कौशल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मिडिल स्कूल मेरथ के निरीक्षण के दौरान कक्षा सातवीं व आठवीं में शिक्षण सत्रों का निरीक्षण किया। इन दोनों कक्षाओं के शिक्षकों को गतिविधि-आधारित शिक्षण अपनाने के निर्देश दिए। मिडिल स्कूल नन्नन में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों से संवाद में गणित शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया।